फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्रीराम-सीता विवाह का प्रसंग सुनाया

विज्ञापन
कैलाशपुरी स्थित बाबा रंगूराम धाम में चल रही दिव्य श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धालु भक्ति - फोटो : मोनिका कुमारी
विज्ञापन
आगरा। कैलाशपुरी स्थित बाबा रंगूराम धाम में चल रही दिव्य श्रीरामकथा के चौथे दिन सोमवार को कथाव्यास पं. गरिमा किशोरी जी ने भगवान श्रीराम के नामकरण संस्कार, बाल लीलाओं, ताड़का वध और श्रीराम-सीता विवाह के प्रसंग का वर्णन किया। भगवान श्रीराम और माता सीता के दिव्य स्वरूपों को देख भक्त भाव-विभोर हो उठे। पूरा पंडाल जय श्रीराम और सियावर रामचंद्र की जय के जयघोष से गुंजायमान हो गया। दास दीपक उदासीन ने भजन सुनाया। इस दौरान स्वामी गुरमुख दास उदासीन, राजेश लालवानी, श्याम भोजवानी, रमेश सोलंकी, नंदलाल छतानी, सिमरन लालवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें