फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मामूली बरसात से गांव-कस्बों में बाढ़ जैसे हालात

Sun, 05 Jul 2026 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: बाह में पूर्व विधायक अमरचन्द शर्मा के घर की जलमग्न गली
विज्ञापन
बाह/बटेश्वर। उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थ बटेश्वर, बाह और जैतपुर में शुक्रवार रात और शनिवार शाम को हुई झमाझम बारिश ने स्थानीय प्रशासन के जल निकासी के दावों की पोल खोलकर रख दी। बटेश्वर के मुख्य प्रवेश द्वार पर जलभराव हो गया है। वहीं जैन मंदिर-अटल संकुल मार्ग कीचड़ से दलदल बन गया है। बाह में पूर्व विधायक अमरचंद शर्मा के घर की गली में भरा घुटनों तक पानी भर गया है। नाले-नालियों के उफनने से गलियां जलमग्न हैं।
विज्ञापन


बारिश के चलते बटेश्वर के कई मुख्य मार्गों और गलियों में कीचड़ युक्त पानी भर गया है, जिससे राहगीरों, स्थानीय ग्रामीणों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के मनमथ के पास बारिश के पानी का सही निकास न होने के कारण भारी जलभराव हो गया है। हालात इतने बदतर हैं कि जैन मंदिर से अटल संकुल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर भी कई फीट गहरा पानी और कीचड़ जमा हो गया है। इस रास्ते पर जलभराव के कारण ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। कस्बे में जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। नाले-नालियां चोक पड़ी हैं, जिसके कारण मामूली बारिश में ही बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।

बाह में पूर्व विधायक की गली में घुटनों तक
बाह के जुलाहपुरी मोहल्ले में पूर्व विधायक अमरचंद शर्मा, पूर्व चेयरमैन सुनील बाबू, राधा बाल विद्यालय वाले इलाके की गली में बारिश के दौरान घुटनों तक पानी भर गया है। घरों की देहरी तक पहुंचे पानी ने नगर पालिका की सफाई की पोल खोल दी है। समाजसेवी विनोद कुमार जैन ने बताया कि कई बार जुलाहपुरी के तालाब की सफाई और साैंदर्यीकरण की मांग उठी थी, वादे भी किए गये। लेकिन कोई वादों पर खरा नहीं उतरा है। उन्होंने कहा कि यदि तालाब की सफाई और सौंदर्यीकरण हो जाता, तो जुलाहपुरी के लोगों को जलभराव की मुश्किल नहीं झेलनी पड़ती। बाह थाना परिसर, महिला अस्पताल परिसर, जूनियर हाईस्कूल के मैदान में तलैया जैसा नजारा दिखा। बाह के अलावा धोबई, मंगदपुर, ए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें