कासगंज। गंगा के जलस्तर में लगातार कमी आने से अब हालात सामान्य हो रहे हैं। बुधवार को भी जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। इससे जलस्तर 163 मीटर पर आ गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब तेजी से राहत लौट रही है। इससे ग्रामीणों की परेशानियां कम हो रही है।
बुधवार को कछला ब्रिज पर कछला का जलस्तर 163.10 के निशान पर था। नरौरा से पानी का डिस्चार्ज भी मंगलवार की तरह ही बुधवार को 56137 क्यूसेक रहा। हरिद्वार और बिजनौर का डिस्चार्ज कम होने से कछला की ओर पानी का दबाव कम हुुआ है। जिससे आगामी समय में पानी और कम होने की संभावना है।
नगला मुंता, नगला मोहन, खिमाई नगला, पनसोती नगला, नगला मनी, नगला खेड़ा, नगला डामर, जिजौल, नगला खुर्द, बझेरा, नगला जगमोहन, नौली फतुहाबाद, रामताल, टिकुरी नगला, नगला दुलार, सिकहरा, लाईखेड़ा, अजीतनगर, बमनपुरा गांव से पानी की निकासी तेजी से हो रही है। केवल निचले इलाकों और गड्ढों में ही पानी भरा हुआ है। खेतों में से पानी की निकासी शुरू हुई है।
- गंगा के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की और कमी आई है। अब साधारण बाढ़ की श्रेणी का जलस्तर है। प्रभावित इलाकों में हालात सामान्य होते जा रहे हैं। कहीं अब बाढ़ की कोई समस्या नहीं है। आगामी समय में और पानी कम होगा- पंजाबी शर्मा, सहायक बाढ़ प्रभारी।