फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखा में आग लगने का मामला- दबंगों के हमलावर होने से दहशत में शिक्षिकाएं, चांदपुर का स्कूल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर में खोखे में आग लगने के बाद हुए विवाद के बाद से स्कूल की तीनों शिक्षिकाएं दहशत में हैं। दूसरे दिन शिक्षिकाएं स्कूल नहीं पहुंची। इधर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर पुलिस ने खोखा मालिक व और पांच अन्य पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश भी दे रही है। साथ ही शिक्षिकाओं को पुलिस ने सुरक्षा का भरोसा भी दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को चांदपुर में स्कूल के बाहर रखे खोखे में लग गई। इसके बाद खोखा मालिक और उसके परिजनों ने शिक्षिकाओं पर हमले की कोशिश की। शिक्षिकाओं ने कमरे में बंद होकर जान बचाई। इस हमले की कोशिश की वारदात से शिक्षिकाएं दहशत में हैं। विद्यालय पर एक प्रधानाध्यापिका कल्पना तिवारी और दो शिक्षिकाएं तैनात हैं।
घटना को लेकर दहशतजदा हुईं यह तीनों ही शिक्षिकाएं बुधवार को स्कूल नहीं पहुंची। प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर पुलिस ने खोखा मालिक भगवान सिंह, उसके तीनों बेटों समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है। आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

- प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर खोखा मालिक, उसके पुत्रों और अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी फरार हैं। तलाश में दबिश दी जा रहीं हैं। बुधवार को गांव में पहुंचे। लेकिन विद्यालय बंद था। शिक्षिकाओं को फोन पर भरोसा दिया है कि वे सुरक्षा को लेकर चिंतित न हों- राजकुमार सिंह, थाना प्रभारी, सिढ़पुरा।
- शिक्षिकाओं के अवकाश पर होने की सूचना नहीं मिली। हो सकता है कि डर के कारण तीनों शिक्षिकाओं ने आकस्मिक अवकाश ले लिया हो। जो उनका अधिकार भी है। बृहस्पतिवार को विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाएं देखेंगे। - थान सिंह, खंड शिक्षाधिकारी, सिढ़पुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें