फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में फिर हुई 25 सेंटीमीटर की वृद्धि

विज्ञापन
कासगंज के कादरगंज इलाके में खेत में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। गंगा के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। तीन दिन से घट रहे जलस्तर शुक्रवार को फिर से 25 सेंटीमीटर की वृद्धि हो गई है। इससे कछला पुल पर यह 163.50 मीटर हो गया है। इससे गंगा के निचले इलाकों में फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

निचले इलाकों से पानी की निकासी दो दिन से कुछ हद तक शुरू हुई थी। शुक्रवार को गंगा नदी के जलस्तर में दोबारा वृद्धि होने से यह निकासी रुक गई है। ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं।
नगला मुंता, नगला मोहन, खिमाई नगला, पनसोती नगला, नगला मनी, नगला खेड़ा, नगला डामर, जिजौल, नगला खुर्द, बझेरा, नगला जगमोहन, नौली फतुहाबाद, रामताल, टिकुरी नगला, नगला दुलार, सिकहरा में गंगा की बाढ़ का पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों को जो राहत मिलने की उम्मीद थी वह अभी मिलती नजर नहीं आ रही। ग्रामीणों की परेशानियां फिर से बढेंगी।
विज्ञापन

कादरगंज के असलम खान ने बताया कि अभी भी तमाम गांव में पानी भरा हुआ है। किसानों को परेशानियां हो रही हैं। आवागमन के रास्ते कटे हुए हैं और नावों पर मल्लाह भी नहीं हैं।
छोड़े गए पानी का लेखा जोखा
- 74782 क्यूसेक पानी हरिद्वार बैराज से छोड़ा गया।
- 74773 क्यूसेक पानी बिजनौर से छोड़ा गया।
- 90858 क्यूसेक पानी नरौरा से छोड़ा गया।
- गंगा के जलस्तर में 25 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। साधारण बाढ़ के हालात हैं। आबादी इलाके में मामूली रूप से सही पानी का असर पहुंचेगा। सिंचाई विभाग कटान को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। टीमें बांधों और तटबंधों पर नजर बनाए हैं। - पंजाबी सिंह, बाढ़ नियंत्रण प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें