कासगंज। बैराजों से कम हो रहे पानी के दबाव के चलते गंगानदी में जलस्तर कम हो रहा है। सोमवार को 25 सेंटीमीटर घट कर यह 162.70 रह गया है। इसके बाद भी बाढ़ नियंत्रण टीम लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में भी शिफ्टवार कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
गंगानदी में बीते दिनों सीमित रेखा से अधिक डेढ़ मीटर पानी बढ़ गया था, लेकिन अब धीमे-धीमे बैराजों से जैसे ही पानी कम हो रहा है गंगानदी में जलस्तर भी कम होने लगा है। सिंचाई विभाग ने निगरानी के लिए लगाई गईं टीमें भी सक्रिय हैं। डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी कर रहे हैं।
इसके अलावा सभी राजस्व निरीक्षक और लेखपाल भी अपने-अपने क्षेत्रों में गंगानदी पर नजर बनाए हुए हैं। हांलाकि अभी कहीं से भी कटान की कोई सूचना प्रशासन और सिंचाई विभाग को नहीं मिली है।
रविवार को छोड़ा गया पानी
- 71944 क्यूसेक पानी हरिद्वार बैराज से छोड़ा गया।
- 53603 क्यूसेक पानी बिजनौर बैराज से छोड़ा गया।
- 40498 क्यूसेक पानी नरौरा बैराज से छोड़ा गया।
- कछला गंगानदी में पानी तेजी से कम हो रहा है। बाढ़ और कटान का कोई खतरा नहीं है। निगरानी बरकरार है।- पंजाबी शर्मा, बाढ़ नियंत्रण प्रभारी।