कासगंज। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को जलस्तर 30 सेंटीमीटिर वृद्धि के साथ बढ़ कर 162.40 हो गया है। वर्तमान में गंगा नदी में साधारण फ्लड के हालात हैं। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी जनपद में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। जलस्तर में उतार चढ़ाव से कटान की समस्या हो सकती है।
पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के बाद से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई है। बृहस्पतिवार को गंगाग जलस्तर 30 सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ 162.40 दर्ज किया गया है। यह बुधवार को 162.10 था। बुधवार को हरिद्वार से गंगा में 82071 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज गया था। यह बृहस्पतिवार को बढ़कर 1 लाख 43 हजार 521 क्यूसेक हो गया है। यही हालात बिजनौर बांध के भी हैं।
यहां से बुधवार को 45356 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। बृहस्पतिवार को यह 1 लाख10 हजार 521 क्यूसेक हो गया है। नरौरा से बुधवार को 12422 क्यूसेक का डिस्चार्ज था जो बढ़कर 31900 क्यूसेक हो गया है। यह पानी भी शुक्रवार सुबह तक यहां आने की संभावना है।
वर्जन-
- गंगा के जलस्तर में 24 घंटों में 30 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। यह जलस्तर अभी और बढ़ेगा। क्यूंकि हरिद्वार और बिजनौर से डिस्चार्ज और बढ़ गया है। अभी बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। क्योंकि नरौरा का डिस्चार्ज साधारण बाढ़ के स्तर का है। कटान को लेकर विभाग सतर्क है। मेहोल में मरम्मत का कार्य कराया गया है। - पंजाबी शर्मा, प्रभारी बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई।