फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: गुवाहाटी समेत सात शहरों के लिए शुरू हो फ्लाइट, शंख एयरलाइंस के साथ बैठक में केंद्रीय मंत्री का सुझाव

Fri, 06 Jun 2025 01:09 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

केंद्रीय राज्यमंत्री ने उन्हें सात रूट पर फ्लाइट शुरू करने का सुझाव दिया। इसमें गुवाहाटी, कोलकता, चेन्नई, श्रीनगर, जम्मू, मुंबई, सूरत और गोवा को आगरा से जोड़ने को कहा।
विज्ञापन
हवाई जहाज - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल के कारण हर साल करीब एक करोड़ सैलानियों की अगवानी करने वाले आगरा से जम्मू वाया श्रीनगर, गुवाहाटी वाया कोलकाता, चेन्नई, गोवा वाया सूरत के लिए फ्लाइट शुरू की जाएं। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शंख एयरलाइंस के साथ हुई बैठक में यह सुझाव दिए।
विज्ञापन


शंख एयर के ग्राउंड ऑपरेशन हेड गुरदीप सिंह अरोरा ने आगरा में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक योगेंद्र सिंह तोमर के साथ हुई बैठक में यात्री भार, नए सिविल एन्क्लेव प्रोजेक्ट और यात्रियों और एयरपोर्ट ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी ली।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने उन्हें सात रूट पर फ्लाइट शुरू करने का सुझाव दिया। इसमें गुवाहाटी, कोलकता, चेन्नई, श्रीनगर, जम्मू, मुंबई, सूरत और गोवा को आगरा से जोड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि आगरा से उत्तर-पूर्व के शहरों के लिए कोई उड़ान नहीं है। ऐसे में गुवाहाटी वाया कोलकाता की उड़ान काफी सफल रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने आगरा-मुंबई उड़ान को सातों दिन या कम से कम तीन दिन शुरू करने पर जोर दिया। शंख एयर के ग्राउंड ऑपरेशन हेड ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और वेटिंग लाउंज, प्रवेश आदि की व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें