आगरा में बीमार डाॅगी (कुतिया) व्हिस्की की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर अपील की गई है। उसे खोजकर वापस लाने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। पालक का कहना है कि व्हिस्की को तत्काल चिकित्सकीय सहायता की जरूरत है।
विज्ञापन
व्हिस्की को 15 अक्टूबर को कैस्पर होम से गोद लिया गया था। वह फुलट्टी बाजार में पुष्पक मिष्ठान भंडार के पास से लापता हो गई। इलाज की जरूरत पड़ने पर एक स्थानीय ब्रीडर ने उसे छोड़ दिया था। व्हिस्की बच्चों को जन्म देने में सक्षम नहीं है।
अपीलकर्ताओं ने आशंका जताई है कि व्हिस्की किसी ब्रीडर के पास हो सकती है। ऐसे में उससे किसी माध्यम के जरिए बिना किसी परेशानी के कुतिया लौटाने का अनुरोध किया गया है। उसका जल्द पता लगाने की अपील करते हुए कहा गया है कि समय पर इलाज मिलना जरूरी है। व्हिस्की को सुरक्षित वापस लाने में मदद करने वाले को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।