फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वाद को मिली पहचान, जरदोजी को मिले नए बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में मंगलवार को चार दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का समापन हो गया।
विज्ञापन

यहां आगरा के चमड़ा, हस्तशिल्प उत्पादों के अलावा पेठा, पराठा से लेकर जरदोजी तक ने छाप छोड़ी। इस शो से जहां स्वाद को गैर राज्यों में नई पहचान मिली, वहीं जरदोजी के लिए नए बाजार खुल गए हैं। ट्रेड शो में आगरा से 60 कारोबारियों ने स्टॉल लगाई थी।
एक जनपद एक उत्पाद ओडीओपी के तहत चमड़ा एवं फुटवियर, पेठा और मार्बल पच्चीकारी के लिए ऑर्डर मिले हैं। पहली बार एक जनपद एक व्यंजन योजना के तहत आगरा का पराठा और 20 तरह के पेठों ने भी इस शो में खूब रौनक बिखेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग विभाग के संयुक्त आयुक्त अनुज कुमार ने बताया कि ओडीओसी के तहत जिन उत्पादों को सिर्फ आगरा या प्रदेश में पहचाना जाता था, इस शो के जरिये उन्हें अब देशभर में पहचान मिल गई है। पेठा की बंपर बिक्री भी शो में हुई। इसके अलावा जरदोजी के लिए नए बाजार खुल गए हैं। बड़ी संख्या में निर्यातकों ने जरदोजी व चमड़ा फुटवियर में दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें