फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया पैदल मार्च - लॉक डाउन का पालन न करने वालों को चेताया,

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/सहावर/सोरों। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पैदल मार्च किया। वहीं लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया और आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ललित कुमार एवं सीओ आरके तिवारी ने पुलिस बल के साथ सोरों गेट क्षेत्र से बाहरद्वारी, गांधी मूर्ति एवं नदरई गेट सहित अन्य क्षेत्रों में मार्च किया। उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना से बचने के लिए सरकार के बताए गए नियमों का पालन करें। घर से बाहर निकलने पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। कस्बा सहावर में एसडीएम अशोक कुमार सिंह एवं सीओ शैलेंद्र सिंह परिहार ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया।
उन्होंने कहा कि बहुत जरुरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। इस दौरान थाना प्रभारी अवधेश भदौरिया अन्य मौजूद रहे। सोरों में पुलिस ने कोतवाल रिपुदमन सिंह के नेतृत्व में कस्बे के मुख्य बाजार में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी दी। पुलिस व पीएसी जवानों के संयुक्त मार्च निकालकर लोगों को 17 मई तक घरों के अंदर रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें