फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra : हैवानियत...पांच साल की मासूम को उठा ले गया दरिंदा, जंगल में किया घिनाैना काम; खाैल उठा लोगों का खून

Sun, 16 Mar 2025 01:33 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

पांच साल की मासूम घर के बाहर खेल रही थी। तभी दरिंदा बच्ची मुंह दबाकर उठा ले गया। गांव के बाहर जंगल में ले जाकर गंदा काम किया। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी की धुनाई कर दी।

 
विज्ञापन
girl demo - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली के थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची को दूसरे गांव के युवक ने अगवा कर लिया। गांव के बाहर जंगल में बने मंदिर के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। मासूम की रोने की आवाज सुनकर मंदिर पर मौजूद बाबाओं ने आरोपी को दबोच लिया। तब तक सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी की धुनाई की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 

बच्ची के पिता ऑटो चालक हैं। मां घर के अंदर थीं और बच्ची बाहर खेल रही थी। परिजन का आरोप है कि आरोपी युवक बच्ची को मुंह दबाकर उठा ले गया। करीब एक घंटे तक बच्ची को न देख परिवार परेशान हो गया। परिजन और ग्रामीण उसे खोजने में लग गए।

 
विज्ञापन

वही गांव के बाहर बने मंदिर के पास एक गड्ढे से मासूम के रोने की आवाज आने पर मंदिर के बाबा वहां पहुंचे। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी 25 साल का मनमोहन सिंह है। वह लाल घड़ी का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें