फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अक्षय तृतीया पर खरीदारी के बहाने आईं पांच महिलाएं, फिर की ऐसी हरकत...जो हो गई सीसीटीवी में कैद

Thu, 01 May 2025 08:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अक्षय तृतीया पर खरीदारी के बहाने आईं पांच महिलाओं की हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इन महिलाओं ने दुकान से दो लाख रुपये के जेवर उड़ा लिए। पुलिस महिलाओं की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। 
 
विज्ञापन
महिला चोर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अक्षय तृतीया पर सुल्तानपुरा (सदर) स्थित मोहिनी ज्वेलर्स की दुकान में बुधवार को ग्राहक बनकर आईं पांच महिलाओं ने लाखों रुपये के जेवर चुरा लिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। व्यापारी ने सदर थाने में तहरीर दी है। पुलिस महिलाओं की पहचान के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन


यश गोयल की मोहिनी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि पांच महिलाएं दुकान पर आईं। टीका दिखाने की कहने लगीं। वह बार-बार दूसरी डिजाइन दिखाने की कह रही थीं। दुकान में और भी महिलाएं थीं। वह व्यस्त हो गए।

 

करीब 22 मिनट बाद महिलाएं बिना खरीदारी के लौट गईं। उन्होंने सामान का मिलान किया तो वह कम था। सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो महिलाएं जेवरात अपने कपड़ों में छिपाती दिखीं।

 
विज्ञापन

व्यापारी का कहना है कि महिलाएं करीब दो लाख रुपये के टीके चुराकर ले गईं। महिलाओं के साथी तीन पुरुष बाहर खड़े थे। महिलाएं ई-रिक्शा में बैठकर गई हैं। एक महिला का चेहरा सीसीटीवी में साफ दिख रहा है। पुलिस उसकी की पहचान के प्रयास में जुटी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें