आगरा के अछनेरा-कीठम सड़क किनारे एक खेत की मेंड़ के पास फरास के पांच पेड़ों के कटे तने खड़े हैं। उसकी सूचना किसी राहगीर ने वन विभाग को दे दी। इस पर वन विभाग की टीम जांच में कर रही है।
कीठम गांव के पास से एक राहगीर ने की निगाह कटे पेड़ के तने पर पड़ी। उसने फोटो खींच वन विभाग को सूचना दी। इस पर वन विभाग के जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंचे। खेत के मालिक और आसपास के ग्रामीणों से बात कर पेड़ काटने की बारे में जानकारी जुटाई। किरावली वन रेंज अधिकारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि पेड़ काटने की सूचना पर मौके पर टीम पहुंची।
वह करीब एक से दो माह पहले कटे लग रहे हैं। क्योंकि उनके तने से नई कोंपल निकल आई है। अभी पता नहीं चल सका है कि आंधी में गिरने के बाद पेड़ काटे गए हैं या जानबूझकर अन्य लाभ के लिए नुकसान पहुंचाया है। जांच में जो नाम सामने आएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।