फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज पर रील का खेल: लपके बना रहे पर्यटकों को निशाना, दो मिनट वीडियो के वसूल रहे पांच हजार रुपये

Sun, 25 Oct 2026 10:28 AM IST
Arun Parashar अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल पर रील के खेल में पर्यटकों की जेब काटी जा रही है। दो मिनट के वीडियो के लिए पर्यटकों से पांच हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
ताजमहल के मेहमान खाने में अवैध रूप से पर्यटकों की रील बनाता अवैध फोटोग्राफर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल पर रील बनाने और अवैध फोटोग्राफरों का जाल दिन-ब-दिन फैलता जा रहा है। सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने का झांसा देकर ये लपके ताजमहल आए देसी-विदेशी पर्यटकों को निशाना बना रहे हैं। 
विज्ञापन


ताज परिसर और उसके आसपास पर्यटकों को ट्रेंडिंग रील और परफेक्ट एंगल का लालच देकर इसके एवज में महज दो मिनट का वीडियो-रील बनाने के नाम पर पर्यटकों से 5000 रुपये तक की मनमानी रकम वसूली जा रही है। अनजान और दूर-दराज से आने वाले पर्यटक इनके झांसे में आकर ठगी का शिकार हो रहे हैं। 

शनिवार को सोशल मीडिया पर ताजमहल में रील बनाए जाने का एक वीडियो वायरल हो गया। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलंदर बिंद ने कहा कि वीडियो कब का है, इसकी जांच करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें