कासगंज। बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा में परीक्षक बनाए गए शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है। पांच शिक्षकों ने अभी तक अवार्ड ब्लैंक जमा नहींं किए हैं। परिषद ने ऐसे शिक्षकों को शीघ्र अवार्ड ब्लैंक जमा करने के निर्देश दिए हैं।
बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए बाहरी जनपदों में शिक्षकों को परीक्षक बनाकर भेजा गया। इन शिक्षकों को परीक्षा के बाद ही अपने अवार्ड ब्लैंक जमा करने थे, लेकिन जिले के पांच शिक्षकों ने अब तक इनको जमा नहीं किया है। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी कर ली है। मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। 20 से 25 अप्रैल तक परिणाम जारी होने की संभावना है। ऐसे में अवार्ड ब्लैंक जमा न होने पर परीक्षार्थियों के परीक्षाफल पर इसका असर पड़ सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने कहा कि जिन शिक्षकों के नाम परिषद ने भेेजे हैं उनके विद्यालयों को सूचना भेज दी गई है। शिक्षक शीघ्र अपने अवार्ड ब्लैंक परिषद को भेज दें।