आगरा। थाना छत्ता की डिवीजन चौकी प्रभारी रॉबिन कुमार के घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस को सुराग मिल गए हैं। सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध नजर आए हैं। इनको चिह्नित किया गया है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
चौकी प्रभारी रॉबिन कुमार ट्रांस यमुना काॅलोनी फेज-2 में किराए पर मकान लेकर रह रहे थे। रविवार रात को वो डयूटी पर गए थे। पत्नी मायके गई थीं। मकान मालिक का बेटा ही घर में था। उसे बेहोश कर चोरी को अंजाम दिया गया। सीसीटीवी कैमरों को भी बंद कर दिया गया था। चोर 40 लाख के जेवरात और रुपये ले गए थे। हालांकि अन्य कैमरों से पुलिस को सुराग मिला। थाना एत्माददौला की तीन टीम चोरों की धरपकड़ में लगी हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि एक संदिग्ध की पहचान हो गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो