कासगंज। गुजरात में जनवरी माह में हुई लाखों की चोरी का माल खरीदने के आरोप में शुक्रवार को गुजरात पुलिस ने पांच संदिग्ध कारोबारी एवं एक कारीगर को हिरासत में लिया है। पांचों से पूछताछ चल रही है।
गुजरात के अहमदाबाद में एक सराफा कारोबारी के यहां 15 जनवरी 2024 में लाखों के आभूषण चोरी हुए थे। इस मामले में गुजरात पुलिस ने कासगंज के कादरगंज निवासी युवक अनुराग को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर गुजरात पुलिस शुक्रवार की शाम को गंजडुंडवारा पहुंची और यहां से पांच सराफा कारोबारियों और एक कारीगर को हिरासत में ले लिया। सूत्रों की मानें तो पांचों कारोबारियों पर चोरी का माल खरीदकर इसे गलाने का आरोप है। जैसे ही कस्बा के अन्य व्यापारियों को इसकी जानकारी मिली तो उनमें सनसनी फैल गई। पूरे कस्बे में यह चर्चा आग की तरह फैल गई। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई लिखा पढ़ी नहीं हुई थी। थाना प्रभारी गंजडुंडवारा ने बताया कि गुजरात पुलिस कस्बे में आई है। उसने निशानदेही पर कुछ सराफा कारोबारियों को हिरासत में लिया है। अभी कोई लिखापढ़ी नहीं हुई है।