फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिला अस्पताल में  बनाई  जाएगी 50 बेड की अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट,  अगले महीने तैयार हो जाएगी डीपीआर

Mon, 16 Feb 2026 12:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाई जाएगी। इसका डिजाइन तैयार हो चुका है। अगले महीने डीपीआर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल, आगरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला अस्पताल में 50 बेड की अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट बनाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट का डिजाइन तैयार हो चुका है। मार्च के अंतिम सप्ताह तक डीपीआर तैयार कर कार्यदायी संस्था का चयन कर लिया जाएगा। डिजाइन के अनुसार करीब 4586 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पांच मंजिला क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण किया जाएगा। इसमें मरीजों के इलाज के लिए आधुनिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


यूनिट के प्रथम तल पर इमरजेंसी वार्ड बनाया जाएगा। दूसरे तल पर डायलिसिस यूनिट और आईसीयू बनाया जाएगा। तीसरे तल पर आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। चौथे और पांचवें तल पर ट्रॉमा सेंटर सहित अन्य वार्ड संचालित किए जाएंगे।

वर्तमान में जिला अस्पताल में पुरानी इमरजेंसी संचालित है। नई क्रिटिकल केयर यूनिट बनने के बाद आधुनिक इमरजेंसी सेवाएं शुरू होंगी। यहां प्रशिक्षित स्टाफ, अत्याधुनिक वेंटिलेटर और लाइफ सेविंग उपकरण उपलब्ध रहेंगे। इससे सड़क हादसों और अन्य गंभीर मामलों में मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी। एसआईसी डॉ. राजेंद्र कुमार अरोड़ा ने बताया कि भवन का डिजाइन अंतिम रूप ले चुका है। जल्द ही डीपीआर तैयार कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। 
विज्ञापन


जिले में दो क्रिटिकल केयर यूनिट होंगी
एसएन मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर यूनिट संचालित है। जिला अस्पताल में नई यूनिट बनने के बाद जिले में दो क्रिटिकल केयर यूनिट हो जाएंगी। अस्पताल परिसर को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के जरिए एमजी रोड से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें