फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फतेहपुर सीकरी में पांच सड़कों का होगा कायाकल्प, 117.26 लाख आवंटित

विज्ञापन
किरावली फोटो विधायक चौधरी बाबूलाल
विज्ञापन
किरावली। लोक निर्माण विभाग फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में पांच सड़कों की विशेष मरम्मत और सीसी निर्माण कराएगा। विधायक चौधरी बाबूलाल के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वीकृति से सड़कों की मरम्मत के लिए 117.26 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन


इसके तहत अछनेरा–फरह मार्ग पर बबरौद से हसेला राजस्थान सीमा तक 250 मीटर मरम्मत, अछनेरा–भरतपुर मार्ग पर मांगरोल जाट व साधन होते हुए भंडीरी मार्ग पर 140 मीटर मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा फतेहपुर सीकरी–डाबर खांनुआ मार्ग पर दुल्हारा, जहानपुर मंगोली कलां होते हुए औलेंडा मार्ग पर 170 मीटर और किमी 9 पर 110 मीटर सीसी निर्माण तथा अछनेरा–कीठम सिंगना मार्ग पर 150 मीटर सड़क की विशेष मरम्मत की जाएगी। विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर सिंह चौधरी ने बताया कि सड़कों का कायाकल्प होने से क्षेत्रीय जनता का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें