बरहन। आंवलखेड़ा रोड पर गांव नगला पचौरी के पास रविवार की दोपहर दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी बरहन ने बताया कि घायलों में प्रेम सागर, स्वराज निवासीगण गांव मझौआ थाना बरहन, प्रियांशु, सूरज और देवेंद्र निवासीगण खांडा थाना बरहन हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। पुलिस ने लोगों को हटाकर रास्ता सुचारू कराया।