फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजमहल के पास पांच लपके गिरफ्तार, पुलिस ने शांति भंग में किया चालान, जमानत मिली

Sun, 28 Aug 2022 10:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में पिछले दिनों अमर उजाला ने ताजमहल पर लपकों को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर पांच लपकों को पकड़ लिया।  
विज्ञापन
पर्यटन थाने में आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल के आसपास लपकागिरी पर रोक नहीं लग पा रही है। रविवार को पुलिस ने पांच लपकों को गिरफ्तार कर लिया। वह पर्यटकों को झांसे में लेने की कोशिश कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। बता दें कि लपके पर्यटकों को अपने जाल में फंसाकर उनसे रुपये वसूल लेते थे। 

विज्ञापन


थाना पर्यटन के प्रभारी निरीक्षक जय सिंह परिहार ने बताया कि ताज के पूर्वी, पश्चिमी गेट और पुरानी मंडी पर चेकिंग की गई थी। लपके पर्यटकों को झांसे में लेने की कोशिश कर रहे थे। इस पर नगला महादेव निवासी पंकज सिंह, कछपुरा निवासी अजय, शहीद नगर निवासी मोहम्मद सगीर कुरैशी, तुलसी चबूतरा निवासी राजा और गांव करधना निवासी चोब सिंह को पकड़ लिया। सभी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। पुलिस अभियान लगातार चला रही है।

अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा

ताज के पास लपकागिरी का खेल पुराना है। इस पर तमाम कोशिश के बाद रोक नहीं लग पा रही है। लपके ताज देखने आने वाले पर्यटकों से ताज दिखाने से लेकर पार्किंग तक का ठेका लेते हैं। होटल तक की बुकिंग करा देते हैं। पिछले दिनों अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें