फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सौ के पार पहुंचा संक्रमित मरीजों का आंकड़ा, ठीक होने वाले मरीज ज्यादा

Sun, 17 May 2020 09:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

10 मई के बाद से कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा 
 
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में शनिवार को पांच नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। अब जिले में इनकी संख्या 803 हो गई है। अभी तक 501 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मैनपुरी में शनिवार को पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या छह हो गई। फिरोजाबाद में एक केस और मिला है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 186 और कोरोना मुक्त लोगों की संख्या 156 हो गई है। 
विज्ञापन


10 और हॉटस्पॅाट हो सकते हैं बंद
जिलाधिकारी ने बताया कि हॉटस्पॉट में यह भी देखा जा रहा है कि कहां से मरीज आना बंद हो गए हैं। खंदारी से 14 दिन से मरीज नहीं मिला है। पथवारी से 13 दिन से नहीं मिला है। नगला महादेव, विभव नगर, फतेहपुर सीकरी से 13 दिन से नया मरीज नहीं मिला है। यदि कुछ और दिन यहां संक्रमण नहीं मिलता है तो इन्हें भी बंद किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Coronavirus: मैनपुरी में एक ही दिन में मिले पांच कोरोना संक्रमित, नवीगंज कस्बा सील
विज्ञापन



पौष्टिक आहार और काढ़ा ले रहे मरीज
एसएन मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि 80 फीसदी मरीजों में कोरोना के लक्षण ही नहीं आ रहे। इनके अलावा कुछ मरीजों में खांसी-जुकाम, बुखार जैसे सामान्य लक्षण हैं। 

सबसे ज्यादा देखभाल उन मरीजों की करनी होती है जो पहले से मधुमेह, हृदय रोग, निमोनिया, दमा जैसी बीमारी से पीड़ित हैं। इनके अलावा अन्य मरीज पौष्टिक आहार और काढ़ा लेकर अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा रहे हैं। इसी से ठीक हो रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें