फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ठेकेदार के घर डकैती करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार, यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई मुठभेड़; नकदी बरामद

Fri, 25 Oct 2024 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव उजरई में बिल्डिंग ठेकेदार के यहां डकैती डालने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कार्रवाई में पाचों बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। बदमाशों के पास से बिल्डिंग ठेकेदार के घर से लूटे गए कुल्डंल और नकदी भी बरामद हुई है। 

 
विज्ञापन
पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के गांव उजरई कलां स्थित त्रिलोक धाम कॉलोनी में ठेकेदार दिनेश कुमार के घर डकैती करने वाले पांच बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। पुलिस की इन बदमाशों से यमुना एक्सप्रेस वे पर मुठभेड़ हुई। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचे के साथ ठेकेदार के घर से लूटे गए सोने के कुंडल और नकदी भी बरामद की है। 
विज्ञापन




गांव उजरई कलां स्थित त्रिलोक धाम कॉलोनी में  ठेकेदार दिनेश कुमार के घर में 10 बदमाशों ने डकैती डाली थी। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश था। पुलिस ने भी मामले के खुलासे के लिए पूरा जोर लगा दिया। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें -   UP: दरोगा सहित तीन सिपाही निलंबित, टप्पेबाजों से ली रिश्वत...बिना कार्रवाई के छोड़ दिए


गिरफ्तार बदमाशों के नाम
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में शाहरुख पुत्र शादिक अली, सलमान पुत्र जाफर, शाहिद पुत्र शमसाद,  चमन खान पुत्र सुलेमान खां और लाल मोहम्मद पुत्र हबीब खान को गिरफ्तार किया है। सभी बदमाश हाथरस जिले के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें