टूंडला। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान लूट और चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी का सामान एवं लूट करने में प्रयुक्त ऑटो को बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय भेजा, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात को 10 बजे करीब पुलिस दीपा के चौराहे के निकट चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक ऑटो पीछे ही रुक गया तथा चालक ने ऑटो मोड़ते हुए भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए ऑटो चालक और उसमें सवार लोगों को पकड़ लिया।
उनकी तलाशी ली तो उनके पास से चोरी के तीन मोबाइल, 2700 रुपये, एक जोड़ी पायल बरामद हुई हैं। उन्होंने अपने नाम कालीचरन निवासी गांव मिसियापुरा थाना बसई मोहम्मदपुर, समीर निवासी जाटवपुरी थाना रामगढ़, आमिर निवासी गालिब नगर थाना रसूलपुर, पीतम निवासी छाहरी थाना नगला सिंघी और तेज सिंह उर्फ तेजपाल निवासी गांव मिसियापुरा थाना बसई मोहम्मदपुर बताया है।