फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद 

Mon, 18 Apr 2022 12:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके पास से पुलिस ने दो ऑटो, एक बोलेरो कार, दो तमंचा, दो एलईडी, जेवर आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना शिकोहाबाद पुलिस ने अंतर जनपदीय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को भूड़ा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त दो ऑटो, एक बोलेरो कार, दो तमंचा, दो एलईडी, एक सिलिंडर, एक इंवर्टर के अलावा सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गये चोरों को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक उदयवीर  मलिक पुलिस फोर्स के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि भूड़ा नहर पुल के समीप संदिग्ध युवक खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में 14 मुकदमे दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि आरोपियों ने शिकोहाबाद, जसराना, सिरसागंज नारखी, फरिहा सहित पड़ोसी जनपदों से लगभग तीन दर्जन जेनरेटर चोरी कर फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कबाड़ी को बेचे हैं। 

ये हैं आरोपियों के नाम 

पूछताछ में पकड़े गये चोरों ने अपने नाम कासिम उर्फ कटई व जाहिद उर्फ रमजानी निवासी बोझिया, हसन अली निवासी मोहम्मदपुर माढ़ई, सोनू उर्फ सिद्दू निवासी डंपिंग ग्राउंड झुग्गी झोपड़ी मैनपुरी रोड और राजा निवासी गिहार कॉलोनी तहसील तिराहा शिकोहाबाद बताया है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई अन्य वारदातों को भी कबूल किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करने के बाद मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये सामान हुए बरामद 

सीओ ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त दो ऑटो, एक बोलेरो, दो एलईडी, एक गैस सिलिंडर , दो इनवर्टर, एक बैटरी, 6 अंगूठी, 5 जोड़ी पाजेब, दो चूड़ी, एक जोड़ी टॉप्स, दो कुंडल और दो तमंचा और पांच कारतूस बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें