फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू-चावल बन गए जहर!: आगरा में पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती, दो मासूमों की मौत; तीन की हालत गंभीर

Tue, 13 Oct 2026 03:16 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के किरावली में एक ही परिवार के पांच लोग सोमवार सुबह घर में अचेत मिले। उन्हें सीएचसी किरावली से आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य तीन सदस्यों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
आगरा के थाना किरावली कस्बे के वार्ड नंबर 10 में फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित परिवार में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि दंपती समेत तीन लोगों का उपचार चल रहा है।

मूल रूप से धंतूरी महोआ (राजस्थान) निवासी हुसैन (31) अपनी ससुराल में रमझानी के मकान में किराए पर रहकर मजदूरी करता है। रविवार रात को पूरा परिवार पास के मोहल्ले में जागरण देखकर आया था। घर में आलू-चावल खा-पीकर सभी सो गए। सोमवार सुबह जब कोई नहीं जागा, तो पड़ोसियों ने घर में सबको अचेत देखा। ग्रामीण उन्हें सीएचसी किरावली ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


इलाज के दौरान हुसैन के पांच वर्षीय बेटे जीशान उर्फ गोलू और आठ वर्षीय बेटे आइल की मौत हो गई। हुसैन, उसकी पत्नी रेशमा और एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस अग्रिम जांच कर रही है। 
विज्ञापन



प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वाइजनिंग का है। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देकर सभी मरीजों को तत्काल आगरा हायर सेंटर रेफर किया गया था। -डॉ. राघवेंद्र सिंह (एमओआईसी किरावली)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें