फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं मौत के गड्ढे: आगरा के बाह का वो मार्ग, जहां से गुजरते हैं 38 गांव के लोग; यहां की हालत देख डर जाएंगे

Tue, 13 Oct 2026 01:47 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बाह में नंदगवा-पिनाहट मार्ग पर जगह-जगह गहरे कटान राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं।  कहीं सड़क तीन से पांच फीट तक धंस गई है, तो कहीं गड्ढों में मिट्टी तक नहीं डाली गई। हैरानी की बात ये है कि इस रास्ते से चंबल पट्टी के 38 गांवों के लोग गुजरते हैं। भारी वाहन भी इसी मार्ग से निकलते हैं। ऐसे में सवाल है कि आखिर बड़े हादसे का इंतजार क्यों हो रहा है? देखिए ये रिपोर्ट।
 
विज्ञापन
नंदगवा-पिनाहट मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह क्षेत्र में नंदगवा-पिनाहट मार्ग पर बारिश के कारण हुए गहरे कटान को लोक निर्माण विभाग द्वारा अब तक न भरे जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग राजस्थान के धौलपुर और उत्तर प्रदेश के इटावा व कानपुर के भारी वाहनों के साथ-साथ चंबल पट्टी के 38 गांवों के लिए भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


बारिश के दौरान नंदगवा, गुमानसिंह पुरा और कुंवरखेड़ा में सड़क कई जगहों पर धंस गई थी, जिससे 3 से 5 फीट गहरे कटान हो गए थे। बारिश थमने के बाद भी विभाग ने इन कटानों को भरने और सड़क की मरम्मत कराने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। गुमानसिंह पुरा के कटान में मिट्टी भरी हुई थी, लेकिन वह भी धंस गई है। स्थानीय निवासी महाराज सिंह ने बताया कि कटान को भरने और सड़क ठीक करने के लिए कोई नहीं आया है, केवल मिट्टी की बोरियां रखी गई हैं।


रात के अंधेरे में इन गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। नंदगवा में कटान के गड्ढे में मिट्टी तक नहीं डाली गई है, जिससे पेट्रोल पंप की ओर जाने वाले वाहन अक्सर फंस जाते हैं। कुंवरखेड़ा में 7 फीट गहरा गड्ढा हो गया था, जिससे आवागमन बाधित हो गया था, जिसे लोक निर्माण विभाग ने मिट्टी डलवाकर भरवाया है। राहगीर नागेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क चलने लायक तो हो गई है, लेकिन पक्की न होने के कारण हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत और सुरक्षा उपाय करने की मांग की है ताकि कटान पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता, चंद्रकेश ने बताया कि सड़क का सर्वे कर कटान, सुरक्षा और नाली का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है और जल्द ही सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें