फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हादसा: चेन पुलिंग पर उदयपुर इंटरसिटी से उतरे यात्री, पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आए; चार लोगों की माैत

Sun, 14 Jun 2026 06:26 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मुरैना के पास रविवार को बड़ा हादसा हो गया। उदयपुर इंटरसिटी से उतरे यात्री पास से गुजर रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। चार लोगों की माैत हो गई। 
विज्ञापन
ट्रैक पर रखा यात्री का सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मंडल के धौलपुर-हेतरामपुर रेलखंड पर रविवार शाम बड़ा रेल हादसा हो गया। ट्रेन संख्या 19665 उदयपुर सिटी-खुर्दा रोड एक्सप्रेस में चेन पुलिंग होने के बाद कुछ यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। इसी दौरान समानांतर अप लाइन पर गुजर रही ट्रेन संख्या 20424 पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार यात्रियों की मौत हो गई।
विज्ञापन


आगरा मंडल रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि शाम करीब 4:33 बजे हेतरामपुर और धौलपुर स्टेशनों के बीच किलोमीटर संख्या 1279/27 पर 19665 डाउन ट्रेन चेन पुलिंग होने के कारण रुक गई। ट्रेन रुकने के बाद कुछ यात्री कोचों से उतरकर अप लाइन पर पहुंच गए। इसी दौरान 20424 पातालकोट एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी, जिसकी चपेट में चार यात्री आ गए।

हादसे में तीन महिलाएं और एक बच्ची की मौत हुई है। मृतकों में अफरीन (32 वर्ष) और अजहर (8 वर्ष) की पहचान हो चुकी है। दोनों की पहचान परिजन नदीम ने की है, जबकि अन्य मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद अप, डाउन और तीसरी लाइन की ओएचई आपूर्ति बंद कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आगरा और झांसी से दुर्घटना राहत चिकित्सा यान (एआरएमवी) रवाना किए गए। घटना के बाद रेल यातायात कुछ समय प्रभावित रहा। रेलवे ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें