फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पत्नी ने बुलाई पंचायत, ससुर ने की फायरिंग, मासूम बच्ची सहित पांच घायल

Thu, 10 May 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के एटा जिले में पंचायत के दौरान की गई फायरिंग में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पांच लोग घायल हो गए। परिजनों ने मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने थाना जैथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


फर्रुखाबाद थाना मेरापुर के गांव कोकापुर निवासी रानी की शादी थाना जैथरा के गांव नगला घनू निवासी शैलेश के साथ 10 साल पहले हुई थी। शादी के बाद संतान न होने के चलते शैलेश ने रानी को छोड़ दिया। 

रानी मायके में रह रही थी। शैलेश की दूसरी शादी होने की जानकारी पर रानी गुरुवार को ससुराल पहुंच गई। यहां उसने गांव के कुछ संभ्रात लोग एकत्रित कर अपने हक के लिए पंचायत लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
पंचायत के दौरान ही रानी के ससुर दीनदयाल ने कट्टे से फायरिंग कर दी। इस दौरान छर्रे लगने से रानी, नगला घनू निवासी मायादेवी, चार साल की बच्ची वैष्णवी पुत्री अजीत, कनौजीलाल, साहिल पुत्र नदीम घायल हो गए। 

परिजनों ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर बता जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले की शिकायत पीड़ित पक्ष ने थाना जैथरा पुलिस को दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
      
घायल रानी ने बताया कि शैलेश की शादी पहले उसकी बड़ी बहन लक्ष्मी के साथ हुई थी। बीमारी से मौत होने के बाद उसकी शादी शैलेश से कराई गई। शादी के बाद रानी ने बेटे को जन्म दिया लेकिन कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। 

इसके बाद उसके कोई संतान नहीं हुई। इस कारण उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद शैलेश ने फर्रुखाबाद की दामिनी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। उसके साथ शैलेश दिल्ली स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें