यमुना पर हाईटेंशन लाइन को पुल के नीचे और मंडी समिति पर हाईटेंशन लाइन को ऊंचा किया जाएगा। इसका सर्वे हो रहा है। एमजी रोड और हाईवे पर लोगों को सड़क पार करने में दिक्कत न हो, इसके लिए स्टेशनों पर फुटओवर ब्रिज बनाएंगे। इसमें अभी आगरा कॉलेज, एमजी रोड (भगवान टॉकीज), कमला नगर, रामबाग चौराहा और मंडी समिति पर बनने वाले स्टेशनों पर फुटओवर ब्रिज बनाने की तैयारी है।
फुटओवर ब्रिज बनाने के लिए स्टेशनों पर आवश्यक जमीन का सर्वे किया जा रहा है। यह संख्या बढ़ और घट भी सकती है। अभी हाईवे पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का लंगड़े की चौकी पर ही फुटओवर ब्रिज बना हुआ है।
ये भी पढ़ें - UP: सिपाही ने फंदा लगाकर दी जान, एंबुलेंस के आगे लेट गई पत्नी...जेठों पर लगाया गंभीर आरोप