मैनपुरी। जिले के 50 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने घिरोर के कोसमा स्थित पीएचसी का निरीक्षण किया। यहां डॉक्टर सहित पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का अनुपस्थित दिन वेतन काटने के निर्देश दिए।
सीएमओ को निरीक्षण के दौरान डॉ. अग्रिमा सिंह, विक्रम, सुमित्रा कुमारी, संध्या कुमारी और मनेंद्र पाल अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन काटने के निर्देश डॉ. शंभू सिंह को दिए। सीएमओ ने कोविड-19 वैक्सीनेशन पर जोर दिया। एमओआईसी ने बताया उनके यहां 29 सेशन प्लान किए गए हैं। 15 अगस्त को कोविड वैक्सीनेशन कराएंगे। सीएचसी गोधना पर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी राकेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शंभू सिंह, डॉ. अरुण दीप सिंह, एमओ होम्योपैथिक जेपी यादव, रोहितनंदन, रवींद्र सिंह गौर मौजूद रहे।