फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: गंगा में स्नान के दौरान आठ श्रद्धालु डूबे, पांच बचाए, मामा-भांजा सहित तीन लापता

Sat, 27 Feb 2021 01:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कासगंज जिले में माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए गए आठ श्रद्धालु स्नान के दौरान डूब गए। गोताखोरों की मदद से इनमें से पांच को तो बचा लिया गया, लेकिन तीन अभी भी लापता हैं। मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी के आदेश पर कई किलोमीटर तक रेसक्यू ऑपरेशन चलाया गया है।

विज्ञापन

 
सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव बड़ौला निवासी गोपाल (17) पुत्र श्यामलाल, सत्यम (15) पुत्र अवधेश, गोविंद (18) पुत्र वीरेंद्र सिंह एवं उनके रिश्तेदार नई दिल्ली निवासी अनुज (22), बाबू (10) पुत्रगण सुभाष गंगा स्नान के लिए कादरगंज घाट गए थे। 

स्नान के दौरान कादरगंज पुल के समीप गहरे पानी की ओर बढ़ गए। यहां वे पानी के भंवर में फंस गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोग श्रद्धालुओं को डूबता देख शोर मचाने लगे तभी गोताखोर बचाव के लिए गंगाघाट पर कूद पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लापता श्रद्धालुओं की तलाश में जुटे गोताखोर

प्रयासों के बाद श्रद्धालुओं ने गोपाल, सत्यम और बाबू को तो बचा लिया जबकि गोविंद और अनुज लापता हो गए। लापता श्रद्धालु सगे मामा-भांजा हैं। वहीं दूसरी ओर सहावर के सहवाजपुर गंगाघाट पर स्नान को गए गांव खिजरपुर निवासी वीरेश पुत्र सुखपाल, प्रशांत पुत्र सूरजपाल एवं गांव नागर निवासी भूपेंद्र पुत्र करम सिंह स्नान के दौरान गंगा में डूब गए। 

इनमें से गोताखोरों ने भूपेंद्र और वीरेश को तो बचा लिया जबकि प्रशांत (18) लापता है। इस लापता की तलाश में भी टीमें लगी हुई हैं। डीएम सीपी सिंह, एसपी मनोज सोनकर रेसक्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग में जुटे हुए हैं।

एसपी मनोज सोनकर ने बताया कि कादरगंज और सहवाजपुर घाट पर स्थानीय गोताखोर लगाए गए, लेकिन लापता लोगों का सुराग नहीं लगा। पीएसी की फ्लड यूनिट और कछला के गोताखोर लगाए गए हैं। तलाश जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें