फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में पांच मौतों पर खुलासाः बहू ने विषाक्त पदार्थ खिलाकर सबको मारा, फिर की थी आत्महत्या

Mon, 27 Apr 2020 09:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
दिव्या, उसकी बहन बुलबुल, नीचे दिव्या के दोनों बेटे के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एटा के मोहल्ला श्रृंगार नगर में शनिवार की सुबह एक मकान में पांच लोगों के शव मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने रविवार को मामले का खुलासा किया। इसमें दिव्या ने पहले चारों सदस्यों को मौत की नींद सुलाया, फिर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चारों के खाने में विषाक्त पदार्थ पाया गया है। शनिवार की देर रात में पैतृक गांव सिरसा टिप्पू में राजेश्वर प्रसाद पचौरी, पुत्रवधू और पौत्रों का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि बुलबुल के शव को उसके परिजन मथुरा ले गए। 

विज्ञापन


श्रृंगार नगर में रहने वाले सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद पचौरी (75) के मकान में पुत्रवधू दिव्या पचौरी (33) पत्नी दिवाकर पचौरी, पोते आरूष (10) और आरव उर्फ छोटू (एक वर्ष), दिव्या की बहन बुलबुल (26) के शव शनिवार की सुबह बरामद किए गए थे। 

मासूम बेटे के चेहरे पर मिले अंगुलियों के निशान

पुलिस के अनुसार पहले दिव्या ने तीन लोगों को रविवार की रात खाना खिलाया था। खाने में ही उसने सभी को विषाक्त पदार्थ दे दिया था, जबकि आरव को दूध में जहर दिया था। इसके बाद दिव्या ने सभी लोगों के गला दबाए और मासूम आरव का मुंह दबाकर मौत से आश्वस्त हुई। 

छोटे बेटे के चेहरे पर दिव्या की अंगुलियों के निशान मिले हैं। इसके बाद दिव्या ने बिना खाना खाए ही विषाक्त पदार्थ खा लिया। जब उसे लगा कि उसकी जान बच सकती है तो उसने ब्लेड से कलाई भी काट ली थी। ब्लेड पास ही पड़ा मिला था। 

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने सभी शवों को परिजनों को सौंप दिए। वहीं, बुलबुल के पिता अपनी बेटी का शव मथुरा ले गए, जबकि राजेश्वर प्रसाद पचौरी, दिव्या पचौरी, आरूष और आरव के शवों का अंतिम संस्कार गांव सिरसा टिप्पू में शनिवार की रात ही कर दिए गए। 
विज्ञापन

दिव्या कर रही थी रुड़की ले जाने की जिद

मामले की तह तक जाने में जुटी पुलिस को परिजनों से बातचीत में पता चला कि दिव्या पचौरी काफी समय से पति दिवाकर से रुड़की ले जाने की जिद कर रही थी। वो कहती थी कि उसे यहां नहीं रहना। वह पति और बच्चों के साथ रुड़की में ही रहेगी। संभवतया इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने इतना गंभीर कदम उठाया होगा। 

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शृंगार नगर में मिले शवों का देररात तक पोस्टमार्टम हो सका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राजेश्वर प्रसाद पचौरी, बुलबुल, आरूष और आरव को खाने में विषाक्त देकर हत्या की गई। 

जब वह चारों की मौत से आश्वस्त हो गई तब उसने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। चारों शवों का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया गया है। वहीं, बुलबुल के परिजन उसके शव को मथुरा ले गए, वहीं उसका संस्कार किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें