फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बारिश से गिरा मौसम का पारा, आंधी से खंभे, बादलों के साथ नजर आया इंद्रधनुष

Mon, 27 Apr 2020 12:40 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बादलों के साथ दिखा इंद्रधनुष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में अप्रैल के आखिरी पखवाड़े में गर्मी से तप रहे लोगों को बारिश ने राहत दी है। रविवार सुबह और दोपहर में तीन बार हुई बूंदाबांदी और बारिश के बीच चली ठंडी हवाओं ने तापमान को 6 डिग्री तक लुढ़का दिया।
विज्ञापन

 
इससे गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली। शाम को बादल और बारिश के बीच लोगों ने इंद्रधनुष देखा। बेहद स्वच्छ वातावरण में आधे घंटे से ज्यादा समय तक लोगों को यह इंद्रधनुष नजर आता रहा। 

रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के नजदीक बना रहा। दोपहर में 2.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि 32 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चली। 
विज्ञापन

गर्मी से लोगों को राहत मिली

शाम से लेकर रात तक बेहद ठंडी हवाएं चलीं जिसने गर्मी से लोगों को राहत दी। दोपहर में बारिश के बाद धूप निकली जिससे उमस बढ़ गई। लेकिन शाम को चली ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत पहुंचाई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक बादलों की लुकाछिपी बनी रह सकती है।

बादलों के बीच रविवार की शाम आई आंधी से बाह और जैतपुर क्षेत्र में बिजली के 24 घंटे टूट गए। इससे यमुना और चंबल इलाके के 70 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे कई गांवों में पानी की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ा। 
विज्ञापन

सब्जियों में नुकसान होने की आशंका

अचानक बदले मौसम के बीच रविवार की शाम आंधी के साथ बारिश और ओले भी गिरे। इससे पेड़ और घरों के टीन-छप्पर उड़ गए। खेत-खलिहान में रखी फसल और भूसा भीग गया। खेतों से फसलें उड़ने के साथ दाने भी बिखर गए। 

बरहन, आंवलखेड़ा, टेहूं, अहारन , मुरथर अलीपुर, कुरगवां, खेड़ी, नगला अडू, मुखवार में भी आंधी-पानी से नुकसान हुआ है। शमसाबाद के किसानों बताया कि बारिश के कारण सब्जियों में नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें