फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंया में 2095 लीटर शराब समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया (आगरा)। थाना पुलिस ने आबकारी टीम के बुधवार की शाम वाहनों की जांच के दौरान 2095 लीटर शराब बरामद की। कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से तीन ट्रैक्टर ट्रॉली और एक बाइक जब्त की गई है।
विज्ञापन

थाना सैंया के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम वह राजस्थान की सीमा पर आबकारी निरीक्षक रमेश चंद्र दुबे और स्टेटिक टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान धौलपुर की ओर से आ रहे तीन ट्रैक्टरों को रोका गया तो चालकों ने ट्रैक्टर समेत भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया।
ट्रैक्टरों की तलाशी ली तो उसमें से 2000 लीटर देसी शराब बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकडे़ गए ट्रैक्टर चालक धर्मवीर, जितेंद्र और धर्मवीर निवासीगण धौलपुर, राजस्थान हैं। तीनों ट्रैक्टर जब्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, सैंया-खेरागढ़ मार्ग स्थित मैसोन मोड़ पर पुलिस ने बाइक सवार दारा सिंह और मुकेश निवासी चमौरा, धौलपुर को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने 95 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें