फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक मिनट में मास्टर चाबी से खोलते थे बाइक का लॉक, 5 गिरफ्तार

Thu, 21 May 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। किसी व्यक्ति के बाइक खड़ी कर जाते ही मात्र एक मिनट में वाहन चोर मास्टर चाबी से लॉक खोल लेते थे। इसके बाद बाइक लेकर भाग जाते थे। अपने साथियों को बाइक आठ हजार रुपये में बेच देते थे। इसके बाद वाहन के पुर्जे निकाल कर उसे टुकड़ों में बेच दिया जाता था।
विज्ञापन

थाना एमएम गेट पुलिस ने दो बाइक चोराें और उनसे बाइक खरीदने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने सभी को जेल भेजा है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि 13 अप्रैल को एमएम गेट थाना क्षेत्र स्थित आर्ट सेंटर पर दवा लेने आए व्यक्ति की बाइक चोरी हुई थी। इसके बाद 5 मई को क्षेत्र के एक घर के बाहर बाइक चोरी की सूचना मिली थी।
पुलिस ने बुधवार को लेडी लायल अस्पताल के पास वाहन चोरी के आरोप में आजमपाड़ा निवासी शकीलुद्दीन और सराय ख्वाजा निवासी सलाउद्दीन उर्फ सलमान को गिरफ्तार किया। उनके पास से थाना एकता क्षेत्र से चोरी हुई बाइक, 34,500 रुपये और मास्टर चाबी मिली। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मास्टर चाबी से वह एक मिनट के अंदर बाइक का लॉक खेल लेते हैं।
विज्ञापन

चोरी किए वाहनों को परीक्षित उर्फ प्रकाश निवासी कौलक्खा को 8000 रुपये में बेचते हैं। परीक्षित अपने साथियों पवन राठौर और बबलू बल्देव नगर, गोबर चौकी की मदद से वाहनों केे पुर्जे अलग कर बेच देते हैं। पवन और बबलू के पास से पुर्जे बेचकर मिले 38.90 हजार रुपये बरामद हुए हैं। तीनों आरोपियों की निशानदेही पर 7 इंजन, 7 हैंडल, 11 रिम टायर समेत और अन्य पुर्जे बरामद हुए हैं।
आरोपी पहचान छिपाने के लिए इंजन के नंबर को भी घिस देते थे। शकीलुद्दीन और सलाउद्दीन ने जिले में कई अन्य वाहन चोरी करने की बात भी कबूल की है। आरोपियों पर 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें