पिनाहट। अर्जुनपुरा गांव में सरकारी नलकूप परिसर पर बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से ताश की गड्डी और 12 हजार 200 रुपये बरामद हुए।
एसओ पिनाहट कुलदीप कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम छह बजे गांव अर्जुनपुरा में सरकारी नलकूप पर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने छापा मारा। मौके पर पांच लोग जुआ खेलते मिले। जिन्हें पकड़ लिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में ध्रुव कुमार, दाताराम, श्रीनिवास, राहुल और सियानंद हैं। पुलिस को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।