फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 4 अगस्त को शिविर लगाकर होगी वाहनों की फिटनेस

Fri, 02 Aug 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। वाहनों की फिटनेस जांच के लिए 1 अगस्त से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 4 अगस्त को शिविर लगाकर वाहनों की फिटनेस की जाएगी। एआरटीओ शिवम यादव ने स्कूल संचालक और वाहन स्वामियों से शिविर में फिटनेस जांच करवाने की अपील की है।
विज्ञापन


बिना फिटनेस के वाहन का संचालन अपराध की श्रेणी में आती है। ऐसे वाहनों का संचालन रोकने के लिए उच्चाधिकारियों के आदेश पर परिवहन विभाग 1 अगस्त से अभियान चला रहा है। इसके तहत वाहनों पर कार्रवाई भी की जा रही है। लेकिन लोगों की सुविधा को भी विभाग ध्यान में रखे हुए हैं। इसी के तहत 4 अगस्त को एक विशेष शिविर का आयोजन स्कूल वाहन और यात्री वाहनों की फिटनेस के लिए किया जाएगा। एआरटीओ कार्यालय पर आयोजित शिविर में वाहनों की जांच कर उनकी फिटनेस की जाएगी। एआरटीओ शिवम यादव ने बताया इससे वाहन स्वामी निर्धारित तिथि पर अधिकारी आने या जांच के लिए इंतजार करने से बचेंगे। उन्होंने वाहन स्वामियों से शिविर में अनिवार्य रूप से वाहनों की फिटनेस कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें