फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खाद लेकर लौट रहे किसान पर जानलेवा हमला

Fri, 02 Aug 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र की नगला मचे निवासी एक किसान पर शुक्रवार की शाम घात लगा कर बैठे आरोपियों ने हमला बोल दिया। जान से मारने के लिए तमंचा से फायर किया। मारपीट कर मोबाइल लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

नगला मचे निवासी रिंकू शुक्रवार की शाम नगला धन सिंह से खाद लेकर घर आ रहा था। तभी डडोना आश्रम के पास पहले से घात लगाकर बैठे गांव निवासी आरोपी और उसके साथियों ने हमला बोल दिया। आरोपी ने रिंकू पर तमंचा से फायर कर दिया। लेकिन हमले में वह बाल बाल बच गया। इसके बाद आरोपियों ने किसान की पिटाई की और मोबाइल लूट कर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी खाद की दुकान पर भी उसके बारे में जानकारी ले रहे थे। उसे जान से मारने के इरादे से आए थे। पुलिस में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें