फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पहले सिर फोड़ा, अब धमकी दे रहे

Wed, 31 Jul 2024 03:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के सहावर गेट पर मामूली कहासुनी के दौरान हमलावरों ने पहले चक्की-स्पेलर व्यवसायी के सिर पर डंड़े से प्रहार कर घायल कर दिया। जब पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की तो अब आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित राजेंद्र प्रसाद के अनुसार, वह 28 जुलाई को राजेंद्र प्रसाद अपने चक्की स्पेलर पर बैठे हुए थे। तभी वहां सहावर गेट निवासी जगदीश अखबार पढ़ने आ गया। राजेंद्र प्रसाद व जगदीश के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस बीच जगदीश के पुत्र गिरीश, अजय, विपिन भी आ गए। सभी पिता पुत्रों ने मिलकर राजेंद्र प्रसाद पर डंडों से हमला कर दिया। इससे उनका सिर फूट गया और रक्त बहने लगा।
शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आई है। पीड़ित राजेंद्र प्रसाद ने कोतवाली में जाकर हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर मामला दर्ज कर लिया, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। इससे हमलावरों के हौंसले बुलंद हैं। पीड़ित राजेंद्र प्रसाद ने एसपी से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक भोजराज अवस्थी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है, हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें