फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने एटा को दी 283 करोड़ की सौगात, सोरों के लिए ये घोषणा

Mon, 23 Jul 2018 07:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 283 करोड़ रुपये की कार्ययोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके साथ ही तमाम योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे। 
विज्ञापन


सैनिक पड़ाव में बने मंच से मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वन डिस्ट्रिक, वन प्रोडेक्ट के तहत एटा के घुंघरू और घंटी उद्योग को विकसित करेंगे। साथ ही कासगंज के सोरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का एलान किया।  

एटा में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने यहां के लिए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसकी आधारशिला रखी जाएगी।
विज्ञापन

परिवारवाद, जातिवाद पर निशाना

मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर करीब एक घंटा देरी से पहुंचे। उनके आने से ठीक पहले बारिश हुई। योगी ने कहा कि विषम परिस्थितियों से कैसे कार्य किया जाता है, ये आप लोगों ने साबित किया है। 

योगी ने कहा कि जातिवाद और परिवादवाद की राजनीतिक देश की सबसे बड़ी दुश्मन है। विकास के लिए राष्ट्रवाद और सुशासन की सोच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के विकास कर रही है। 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार ने भेदभाव और विभाजन की राजनीति को दरकिनार किया है। गरीबों के आवास बिना किसी भेदभाव के बन रहे हैं। नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

'अपराधियों में कानून का भय'

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों, किसानों और महिलाओं के नई-नई योजनाएं बन रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 14 फसलों को लागत से डेढ़ गुना अधिक भुगतान करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सबसे बड़ा निवेश वाला राज्य बनने जा रहा है। 

प्रदेश में अपराधियों को चेताते हुए योगी ने कहा कि विकास के लिए सुरक्षा का माहौल चाहिए। प्रदेश की 22 करोड़ जनता की सुरक्षा का दायित्व सरकार का है। बोले, अपराधियों में भय, कानून का राज सरकार ने कायम किया है। 

जनता में सुरक्षा, निवेश और व्यवसाय की भावना जागृत हुई है। 15 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को बखान किया। साथ ही युवाओं और गरीबों पर उनका फोकस रहा। 

मंच पर मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, सांसद राजवीर सिंह राजू, जिलाध्यक्ष डॉ.दिनेश वशिष्ठ, सासंद मुकेश राजपूत, मंत्री अतुल गर्ग, विधायक चौधरी उदयभान सिंह समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें