फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहली बारिश से हाल बेहाल...आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग जलमग्न, दिनभर रेंगते रहे वाहन

Tue, 17 Jun 2025 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

तेज बारिश से खंदौली में जलभराव इस कदर हो गया कि आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग जलमग्न हो गया। इस वजह से दिनभर यहां वाहन रेंगते नजर आए। 
 
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग जलमग्न - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली में सोमवार सुबह हुई तेज बारिश ने कस्बा खंदौली की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। थोड़ी देर की बारिश में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग जलमग्न हो गया, जिससे हाईवे पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे और लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



 
Trending Videos

बारिश के कारण लाल मंदिर से यमुना एक्सप्रेसवे तक हाईवे पर पानी भर गया। जलभराव के चलते कई बाइक और साइकिल सवार फिसलकर गिर गए, कुछ लोग चुटैल हो गए। वाहन चालकों को जलभराव में फंसी गाड़ियों को निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

 
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि 12 वर्ष पूर्व निर्माणदायी संस्था ब्रजभूमि कंस्ट्रक्शन कंपनी ने हाईवे के दोनों ओर पक्के नालों का निर्माण कराया था। कार्य लाल मंदिर के पास काम अधूरा छोड़ दिया गया। एक वर्ष पूर्व भी विधायक धर्मपाल सिंह की पहल पर एनएचएआई ने 2 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से अधूरे नालों का निर्माण कार्य यमुना एक्सप्रेसवे तक कराया। लेकिन तब भी यहां निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जलनिकासी की पुख्ता और स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें