ऊर्जा, हरियाली और नवाचार का केंद्र बन चुकी गोशाला
गोशाला के पशु कल्याण अधिकारी व प्रभारी डॉ. अजय सिंह ने बताया कि गोशाला अब केवल गोसेवा तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह ऊर्जा, हरियाली और नवाचार का केंद्र बन चुकी है। हमारा उद्देश्य हर पशु को सम्मान और प्रकृति के साथ संतुलन प्रदान करना है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि कान्हा गोशाला की यह परियोजना न केवल आगरा बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक आदर्श है।
ये भी पढ़ें - UP: शादीशुदा महिला ने प्रेमी को ऐसी जगह छुपाया, किसी को शक न हो...संदूक के खुलते ही खुल गई पोल; फिर ये हुआ