फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र से बनाए जा रहे आधार, अब ऐसा करने पर फंसेगी गर्दन; सीडीओ ने दिए एफआईआर के आदेश

Tue, 11 Aug 2026 06:33 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आधार कार्ड बनवाने के लिए फर्जी जन्म प्रमाणपत्र का सहारा लेने वालों की मुश्किल बढ़ने वाली है। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में ऐसे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
बैठक करतीं सीडीओ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी जन्म प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेजों के सहारे आधार कार्ड बनवाने वालों की अब खैर नहीं है। मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, मनमानी वसूली रोकने के लिए सभी आधार सेवा केंद्रों पर शुल्क की सूची लगाना अनिवार्य किया है।
विज्ञापन


सोमवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में आधार अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में यूआईडीएआई (लखनऊ) के प्रतिनिधि ने बताया कि नई तकनीक के जरिये अब लोग आधार एप से स्वयं घर बैठे अपना और परिवार का मोबाइल नंबर, पता व ईमेल आईडी अपडेट कर सकते हैं।

सीडीओ ने कहा कि आधार भुवन पोर्टल पर पिन कोड डालकर नजदीकी केंद्र का पता लगाया जा सकता है, इसका जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके अलावा, आधार का काम करने वाले सभी बैंकों, सीएससी सेंटरों और डाकघरों को अपनी आधार किट सक्रिय कर सुचारू रूप से जनसेवाएं देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें