फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिवाली के बाद स्याऊ माता की पूजा, बच्चों की लंबी उम्र की कामना; मंगल गीतों से गूंजे मोहल्ले

Mon, 09 Nov 2026 09:28 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के खैरगढ़ कस्बे में दिवाली के अगले दिन महिलाओं ने बच्चों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए स्याऊ माता की पूजा-अर्चना की। गोबर से माता की स्थापना कर दीप जलाए गए और महिलाओं ने सामूहिक रूप से मंगल गीत गाकर आरती उतारी।
 
विज्ञापन
स्याऊ माता की पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के कस्बा खैरगढ़ में दिवाली के पावन पर्व के बाद, महिलाओं ने अपने बच्चों के मंगलमय भविष्य की कामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। दिवाली के अगले दिन, प्रातः काल उठकर महिलाओं ने गोबर से स्याऊ माता की स्थापना की और सामूहिक रूप से मंगल गीत गाते हुए पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


इस अनूठी परंपरा के अनुसार, महिलाएं दिवाली की रात बीतने के बाद सुबह जल्दी उठकर, बिना घर की सफाई किए, सीधे स्याऊ माता की पूजा करती हैं। गोबर से माता की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इसके बाद, महिलाएं समूह में बैठकर दीप प्रज्वलित करती हैं, मंगल गीत गाती हैं और बारी-बारी से पूजा करती हैं। पूजा के दौरान मिठाई का भोग लगाया जाता है और लंबी आयु की कामना की जाती है। पूजा के समापन पर आरती उतारी जाती है और प्रसाद वितरण किया जाता है।

महिलाओं का कहना है कि यह पूजा विशेष रूप से छोटे और बड़े बच्चों के कल्याण और मंगल कामना के लिए की जाती है। इस परंपरा के माध्यम से वे अपनी संतान के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें