यूपी के फिरोजाबाद स्थित थाना जसराना के गांव नगला हरीसिंह में शादी की खुशियां उस समय काफूर हो गईं जव लोगों को मालूम हुआ कि दूल्हा मंडप की रस्म के दौरान बहाना बनाकर फरार हो गया।
ग्रामीणों ने दूल्हे के पिता एवं अन्य रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने लेकर आई।कन्या के पिता ने दूल्हे पर सोने की चेन एवं अंगूठी मांगने का आरोप लगाया।
थाना जसराना के गांव नगला एक व्यक्ति की बेटी का विवाह थाना नारखी के गांव आसलपुर निवासी कायम सिंह के पुत्र शशिकांत के साथ सात दिन पहले तय किया गया था।