अंडर-19 वर्ल्डकप में टीम इंडिया की जीत पर देशभर में जश्न का माहौल है। खासकर स्कूलों में टीम इंडिया की जीत पर जश्न मनाया जा रहा है। फिरोजाबाद के स्कूलों में छात्रों ने तिरंगे के साथ खुशी का इजहार किया।
बता दें कि इस मौजूदा टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने कोई मैच नहीं गंवाया था। इसलिए फैन्स की टीम इंडिया से उम्मीदें और ज्यादा थी। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 203 रन से करारी मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था।
फाइनल में सभी की निगाहें टीम इंडिया की मजबूत बल्लेबाजी पर टिकी हुई थीं। फैन्स का कहना है कि कप्तान पृथ्वी और शुभमन गिल के रूप में टीम इंडिया के पास दो शानदार बल्लेबाज हैं जिन्होंने अभी तक अपने बल्ले से सभी को प्रभावित किया है।
गेंदबाजी में टीम इंडिया का दारोमदार शिवम मावी, अनूकुल रॉय, कमलेश नागरकोटी और ईशान पोरेल पर होगा, जो सच साबित हुआ। फाइनल मैच जीतते ही फिरोजाबाद के किड्स कॉर्नर स्कूल में सभी छात्र ग्राउंड में एकत्रित हुए और तिरंगे के साथ देश की जीत का जश्न मनाया।