फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: गोवा में तैनात नौसेना के जवान को पत्नी ने पीट पीटकर मार डाला

Wed, 05 Jun 2019 10:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतक कौशलेंद्र का शव, दायीं ओर उसका फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी नौसेना के एक जवान की गोवा में उनकी पत्नी ने शनिवार रात सोते समय डंडे मारकर हत्या कर दी। पत्नी को गोवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


थाना जसराना के गांव नवादा निवासी सुरेंद्र सिंह चौहान के पुत्र कौशलेंद्र प्रताप 2004 में नौसेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह वास्कोडिगामा उपजिला में नौसेना के एक अड्डे पर विमान वाहक पोत आईएनएस हंस पर एयरक्राफ्ट हैंडलर के रूप में तैनात थे।

कौशलेंद्र की शादी 2009 में फर्रुखाबाद निवासी संध्या के साथ हुई थी। कौशलेंद्र अपनी सात वर्षीय पुत्री व पत्नी के साथ गोवा में रह रहे थे। रविवार सुबह उनके पिता को सूचना मिली कि शनिवार रात को कौशलेंद्र की पत्नी ने उनके सिर पर डंडे से कई प्रहार किए। गोवा पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। जहां उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पूरा परिवार सदमे में आ गया। पिता सुरेंद्र सिंह, मां मुन्नीदेवी और चाचा अरविंद कुमार रविवार को ही गोवा रवाना हो गए। मंगलवार शाम को शव दिल्ली एयरपोर्ट से गांव लाया गया।

कौशलेंद्र के चाचा राहुल ने बताया कि कौशलेंद्र और उनकी पत्नी संध्या के बीच क्या हुआ किसी को जानकारी नहीं है। पुलिस हिरासत में संध्या ने हत्या की बात कबूल की है।

बेटी के बारे में पूछने पर बताया कि वह नेवी अधिकारियों के पास है। कौशलेंद्र के पिता सुरेंद्र सिंह चौहान के अनुसार उनके बेटे की हत्या संपत्ति को लेकर की गई है।

कौशलेंद्र नेवी में अपनी सेवाएं पूरी करने के बाद जुलाई में सेवानिवृति होने वाले थे। सेवानिवृत्ति के बाद कौशलेंद्र आगरा में रहकर व बेटी को पढ़ाने की बात करते थे। कौशलेंद्र का छोटा भाई मलयेशिया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें