फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के त्योहार पर ताजमहल में तीन घंटे रहा प्रवेश निशुल्क

Wed, 05 Jun 2019 10:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ईद का चांद दिखने के बाद ताजनगरी में बुधवार को ईद मनाई गई। चांद दिखने के बाद रोजेदारों ने एक दूसरे को मुबारक दी थी। आगरा में बुधवार को ईद का त्योहार मनाने के लिए हिलाल कमेटी ने एलान किया था। इस दौरान ताजमहल पर सुबह सात से 10 बजे तक नमाज अदा हुई। 

विज्ञापन


ईद उल फितर पर ताजमहल में नमाज के लिए पांच जून को सुबह 7 से 10 बजे तक निशुल्क प्रवेश रहा। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद् वसंत कुमार स्वर्णकार ने एएसआई एक्ट के तहत यह आदेश जारी किया था कि चांद दिखने के मुताबिक पांच जून को ईद के त्योहार के उपलक्ष्य में नमाज के दौरान तीन घंटे प्रवेश निशुल्क रहेगा। इस दौरान ताज के टिकट काउंटर बंद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें